दुःखद::14 वर्षीय नाबालिग ने पंखे से लटककर जान दी

ख़बर शेयर करें

वनभूलपुरा में एक मैकेनिक की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी ने संदिग्ध हालात में पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

वनभूलपुरा के आजाद नगर स्थित लाइन नंबर 18 निवासी मोबीन पेशे से मैकेनिक हैं। उनकी वर्कशॉप की दुकान है और उनकी तीन बेटियां हैं। शुक्रवार शाम जब मोबीन बाजार गए थे तो उनकी सबसे छोटी बेटी मिनाह परवीन अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे से लटक गई। पिता जब लौटे तो दरवाजा खोलकर देखा कि बेटी लटकी है। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे एसटीएच ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page