दुःखद खबर;; भीमताल बाईपास के पास मूसलाधार बारिश में नाले में बही बच्ची, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

ख़बर शेयर करें

भीमताल बाईपास के पास मूसलाधार बारिश में नाले में बही बच्ची, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
भीमताल। भीमताल बाईपास के पास मंगलवार को मूसलाधार बारिश के दौरान एक बच्ची के नाले में बह जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
लगातार हो रही तेज बारिश और नाले में बढ़े पानी के बीच पुलिस कर्मी बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं। घटनास्थल के आसपास भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा नाले के बहाव वाले क्षेत्रों में भी तलाश की जा रही है।
पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार अभियान चला रही है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page