उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
पुलिस के अनुसार, संजीव किलानिया शनिवार रात करीब नौ बजे पाबौ स्थित एसबीआई शाखा में ड्यूटी पूरी करने के बाद कार से पौड़ी मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। मांडाखाल के पास पहुंचने पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। देर रात तक जब संजीव घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि संजीव रात करीब नौ बजे कार्यालय से निकले थे, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पौड़ी पुलिस, फायर यूनिट पौड़ी और पाबौ पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास तलाश शुरू कर दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

