भवाली। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव फरसोली रोडवेज कार्यशाला में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी विजय अधिकारी, कमल तिवारी और योगेश जोशी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।सर्वसम्मति से टिका सिंह मेहरा को अध्यक्ष, बीना बिष्ट को मंत्री और रमेश चंद आर्य को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया। वहीं संजय प्रसाद कोषाध्यक्ष, अमित कुमार उपाध्यक्ष, सुमित लाल द्वितीय उपाध्यक्ष, अशोक अधिकारी संयुक्त मंत्री और जगदीश चंद्र द्वितीय संयुक्त मंत्री चुने गए।
इसके अलावा विनोद चंद्र को संगठन मंत्री और मनी सती को संपरिक्षक की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नदीम खान, तपेश मिश्रा, मोहन सिंह, मनजीत कुमार, संजय चौधरी और पुरुषोत्तम को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

