घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में राम कथा 21 से होगी शुरू

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध गोलज्यू मन्दिर घोड़ाखाल में 21 मई से राम कथा का आयोजन किया जाएगा। पुजारी रमेश चन्द्र जोशी विधि विधान से पूजा अर्चना कर राम कथा शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि व्यास तारा दत्त जोशी दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा प्रवचन करेंगे। कहा हर दिन शाम को सुंदर कांड पाठ के बाद भक्तो को प्रसाद वितरण किया जाएगा। 29 मई को पूर्णाहुति के बाद हवन भंडारे में प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने अधिक से अधिक राम भक्तो से कथा श्रवण करने को कहा गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page