गोलू देवता मंदिर विनायक में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

ख़बर शेयर करें

गोलू देवता मंदिर विनायक में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
राधा-कृष्ण वेशभूषा और नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बांधा समां

विनायक। गोलू देवता सहायक कमेटी की ओर से गोलू देवता मंदिर, विनायक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण वेशभूषा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
शाम को श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष आरती की गई। इसके बाद केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कमेटी पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page