एसडीएम अनुराग आर्य ने पोखराड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

एसडीएम अनुराग आर्य ने पोखराड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
धारी। भारी बारिश के बाद उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य ने बुधवार को ग्राम पोखराड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के आवासीय भवनों की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
एसडीएम ने त्रिलोक सिंह पुत्र मोहन सिंह तथा रमेश सिंह व जसोद सिंह पुत्रगण दीवान सिंह के आवासीय भवनों का निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page