अल्मोड़ा हाईवे पर निगलाट में मिला मादा तेंदुए का शव

ख़बर शेयर करें

मौत के कारणों का नहीं चल सका पता, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

भवाली। अल्मोड़ा हाईवे पर निगलाट क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मादा तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर तेंदुए के शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में उसकी मौत किस कारण से हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग की टीम ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।
वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि निगलाट क्षेत्र में मादा तेंदुए का शव मिला है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। तेंदुए के शव को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।हाईवे किनारे तेंदुए का शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में भी चर्चा बनी रही। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page