पहाड़पानी में क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं का दिखा जोश

ख़बर शेयर करें

धारी। धारी ब्लॉक के पहाड़पानी पोखराखेत मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश चन्द्र ब्रजवासी रहे। सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर प्रतियोगिता शुरू कराई। उन्होंने कहा कि युवा उत्तराखंड का भविष्य है। खेलो के जरिये युवा नशे से दूर रहकर अपना भविष्य बना सकते है। कहा युवाओ का जोश देखकर उत्तराखंड का सुनहरा भविष्य नजर आ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश चन्द्र ब्रजवासी ने कहा कि आने वाले समय में युवाओ को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जायेंगे। कहा युवा पहाड़ में रहकर रोजगार करे इसके लिए लगातार प्रयास किये जायेंगे। ब्लाक प्रमुख भावना आर्या ने कहा जनता ने मुझे चुना है। युवाओ को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह से प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान निखिल कुमार, गणेश वर्मा, हरेंद्र कुमार, तरेंद्र कुमार, राजू रूवाली, आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज
Ad

You cannot copy content of this page