भीमताल में देर रात ट्रक स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

भीमताल बाजार में शनिवार देर रात ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दूसरे युवक को मामूली चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत 24 वर्षीय सक्षम गौतम पुत्र खजान गौतम अपने साथी कार्तिक कन्नौजिया के साथ स्कूटी से बाजार से गए थे। लौटते समय बाजार क्षेत्र में उनकी स्कूटी की एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें सक्षम गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी भीमताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को नैनीताल भेजा। एसआई महेंद्र राज ने कहा कि बताया जा रहा है कि मृतक के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं। सक्षम रुद्रपुर के एक निजी कंपनी नौकरी करता था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page