भवाली में युवा जल स्रोत बचाने को आये आगे

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित फरसौली डोब ल्वेशाल, नगारीगाँव ग्रामसभा के ग्रामीण युवा क्षेत्र के वर्षो पुराने जल स्रोतो को बचाने के लिए अभियान चलाया। शनिवार को फरसौली क्षेत्र में वर्षो पुराने जल स्रोत की सफाई की। युवाओं ने कहा कि पहाड़ में जलस्रोत को बचाने का बीड़ा उठा लिया है। युवाओं का कहना है कि पहाड़ में हर साल जलस्रोत पूरी तरह सूख रहे हैं। समय रहते स्रोतों को बचाने की जरूरत है। ग्रामीण युवा गौरव पाण्डे, पानसिंह, हर्षित जोशी, , कान्हा, अनुराग जोशी ने बताया कि आये दिन गाँव में पेयजल समस्या रहती हैं। 50 सालों से पाइपलाइन जमीन के अंदर दबी है। जिससे हमेशा पाइपलाइन चोक रहती हैं। उन्होंने बताया कि गाँव की 90 फीसदी लोग जल स्रोत पर निर्भर है। कहा कि क्षेत्र के सभी जलस्रोतों को बचाने के लिए एकजुट होकर पेयजल टैंक व जल स्रोत को साफ रखने का काम किया जाएगा। साथ ही पहाड़ के अन्य स्रोतों को बचाने के लिए काम किया जाएगा। जिससे कि विलुप्त होते जलस्रोतों को बचाया जा सके। कहा ऎसा ही रहा तो आने वाली पीढ़ियों को जल स्रोत क्या होता है कुछ पता नही चल पाएगा। युवाओं ने जलस्रोत बचाने की सपथ ली।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page