युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या,तीन संदिग्धों को उठाया

ख़बर शेयर करें

रामनगर के गूलरघट्टी में गुरुवार को सिंचाई नहर के किनारे खून से लथपथ हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार, शव की शिनाख्त 20 वर्षीय समीर उर्फ लक्की पुत्र छिद्दन निवासी आदर्श नगर कॉलोनी के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई इमरान ने पुलिस को बताया कि समीर बुधवार शाम सात बजे से घर से लापता था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह लोगों ने समीर का शव लहूलुहान हालत में गूलरघट्टी में पड़े होने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। तीन सदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह रंजिश बताई जा रही है। P07

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page