दोस्तो के साथ शादी में गया था युवक जंगल मे मिला शव

ख़बर शेयर करें

राजस्व पुलिस क्षेत्र के तहत अणां गांव के एक युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

राजस्व पुलिस के अनुसार अणां गांव निवासी 22 वर्षीय लक्की पुत्र हरीश राम सोमवार को अपने छह दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पचना गांव गया था। शादी में उसने डांस भी किया, लेकिन रात में ही पांच युवक घर आ गए और लक्की घर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार दिनभर वह उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम पिता ने बेटे की गुमशुदगी लिखी। बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे बच्चों और ग्रामीणों ने जंगल के किनारे युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला राजस्व पुलिस का होने के कारण राजस्व पुलिस को जानकारी दी। राजस्व उप निरीक्षक रेनू भंडारी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। भंडारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page