डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे हैं बिसेन, चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इनमें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद उत्तराखंड के संवैधानिक पद पर नई जिम्मेदारी संभालने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले बिसेन चार बार विधायक और बालाघाट से सांसद रह चुके हैं। मध्य प्रदेश सरकार में उन्होंने स्कूली शिक्षा, वन और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली है। राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्हें अब उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी गई है। बृजमोहन राम को ओडिशा और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य और पूर्व सांसद सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह थावरचंद गहलोत का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page