भीमताल से भवाली जा रहे युवक दुर्घटना में घायल

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार देर शाम भीमताल से भवाली जा रहे स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गए। जिससे स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो ने 108 की मदद से घायलों को सीएचसी भवाली लाया गया। जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र लीलादत्त निवासी डोब ल्वेशाल, विवेक पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी डोब ल्वेशाल भीमताल से भवाली अपने निजी काम से जा रहे थे। फरसौली क्षेत्र के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। आस पास के लोगो ने 108 को फोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन 1 घण्टे तक एम्बुलेंस नही आने से घायलों को अस्पताल नही पहुँचाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अल्मोड़ा को जा रही एक एम्बुलेंस में दोनों घायलों को भेजा गया। बताया कि भवाली में 108 ऐम्बुलेंस खड़ी है। लेकिन चालक नही होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कहा अगर अल्मोड़ा को जा रही एम्बुलेंस समय पर घायलों को नही लेकर जाती तो जान भी जा सकती थी।
डॉ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page