खटीमा में एक युवक ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि सोमवार दोपहर दिनेश गिरी ने 112 पर सूचना दी कि भूड़ मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक ने ब्लेड से गला काट लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बहादुर सिंह के सबसे छोटे पुत्र 29 वर्षीय दीपक सिंह घर के अंदर गैलरी में पीठ के बल पड़ा था। उसके गले पर गहरा कट का निशान था। पुलिस उसे उप जिला चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि दीपक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे उसने छत से छलांग भी लगाई थी। सोमवार दोपहर उसने बाथरूम बंद कर ब्लेड से गला काट लिया। वहीं कोतवाल शाह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

