भवाली। युवा कांग्रेस ने भवाली में युवा कांग्रेस का विस्तार कर अफसर अली को युवा नगर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने उनके युवा कांग्रेस के प्रति निष्ठा व कार्यक्रमों में भागीदारी को देखते हुए भवाली युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अफसर अली से कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य व संगठन को मजबूत कर आगे बढाने की आशा जताई। साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना की। वही उनके नगर अध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव पारस चौहान, संजय टम्टा व तुसार आर्या, राहुल आर्या, अंकित आर्या, दीपक आर्या, रोशन कुमार, हिमांशु रोयल, अमित कुमार, दीपक कुमार, अभय आर्या, शिवम आर्या, भाष्कर आर्या, ऋषभ आर्या, जतिन चौहान ने नवनियुक्त अध्यक्ष अफसर अली का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर उज्वल भविष्य की कामना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

