भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आप भी उठाएं लाभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तबूर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल जिले में भी 367 शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें गर्भवती महिलाओं की जांच और एमसीपी कार्ड वितरण, बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण और पोषण परामर्श के साथ ही एनीमिया, मधुमेह, ब्लड प्रेशर और कैंसर की स्क्रीनिंग, टीबी की जांच, परामर्श, निशुल्क जांच और निक्षय मित्र पंजीकरण तथा विशेष चिकित्सक की ओर से जिला और उप जिला अस्पताल में निदान व उपचार की सुविधा दी जाएगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि सीएचसी में 17 सितंबर बुधवार को शिविर लगेगा। गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यकता अनुसार उपचार और दवा वितरित की जाएगी। उन्होंने लोगों व मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज
Ad

You cannot copy content of this page