भवाली में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मशीनों की पूजा

ख़बर शेयर करें

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मशीनों की पूजा
भवाली। रानीखेत रोड स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में गुरुवार को नई मशीनों एवं उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रयोगशाला के इंचार्ज नवीन पांडे, दीपक जोशी, प्रियंका जोशी, मोनिका आर्य और गोपाल सिंह गैड़ा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के दौरान मशीनों के सुचारु संचालन और किसानों को बेहतर मृदा परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की कामना की गई। कर्मचारियों ने बताया कि मृदा परीक्षण के माध्यम से किसानों को खेत की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की स्थिति की जानकारी मिलती है, जिससे फसल के लिए आवश्यक खाद एवं उर्वरकों के उचित उपयोग में मदद मिलती है।
रानीखेत रोड भवाली स्थित प्रयोगशाला क्षेत्र के किसानों के लिए मिट्टी की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page