सिलेंडर फटने से महिला झुलसी

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। तिलढुकरी में घरेलू सिलेंडर फटने से एक बुजुर्ग महिला झुलसकर घायल हो गई। घटना सोमवार सुबह उस वक्त घटी जब महिला चाय बनाने लगी। परिजनों का कहना है कि गैस रिसाव होने से यह हादसा हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक महिला का शरीर का 30 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की दीवारों भी क्षतिग्रस्त हो गई। नगर के तिलढुकरी सिंचाई कॉलोनी और मूल बड़ाबे निवासी बसंती जोशी (75) पत्नी नारायण दत्त जोशी सुबह पांच से छह बजे के करीब चाय बनाने के लिए अपनी रसोई में गई, लेकिन जैसे ही उन्होंने चाय बनाने के लिए गैस जलाना चाहा तो विस्फोट हो गया। घर में उनके अलावा और कोई मौजूद नहीं था। उनकी पोती आस्था सैर के लिए घर से निकली हुई थी। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। मकान के दीवारों पर दरारें पड़ी हुई नजर आई। अमर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस और आस्था को दी। लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह महिला को क्षतिग्रस्त मकान से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों का कहना है कि महिला का चेहरा, दोनों हाथ, घुटने झुलस गए हैं। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page