भवाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को मण्डल भवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हेमा जोशी, लीला तिवारी, सुनीता टम्टा, पद्मा आर्य और दीपा कनवाल को उनके सामाजिक कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री वर्षा आर्या द्वारा किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्य, मण्डल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, मण्डल महामंत्री अमित पाण्डे, मुकेश कुमार, अज़ीम खान, हिमांशु रावत, पवन गोस्वामी, रजनी रावत, राजन सिंह रावत, रेशमा जावेद, तनुजा बांगड़वा, भगवती सुयाल, ममता आर्य सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page