भवाली। भवाली क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। घंटों लाइन में लगने और कई दिनों तक सिलेंडर न मिलने की परेशानी के बीच अब लोग फिर से पुराने विकल्पों की ओर लौटने को मजबूर हैं।
ऐसे ही हालात का नजारा भवाली बाजार में देखने को मिला, जहां महिलाएं भारी भरकम लकड़ी के गट्ठर पीठ पर ढोकर ले जाती नजर आईं। गैस की अनुपलब्धता के कारण कई परिवारों में चूल्हा जलाने के लिए फिर से लकड़ी पर निर्भरता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर गैस एजेंसी में पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर कई बार पूरे दिन इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। ऐसे में खासतौर पर ग्रामीण इलाकों की महिलाएं जंगलों से लकड़ी लाने को मजबूर हैं। तस्वीर में दिख रही महिलाएं इस संकट की हकीकत बयां कर रही हैं जहां आधुनिक सुविधाओं के दौर में भी लोगों को बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
यदि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गहराने की आशंका जताई जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

