महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटककर जान दी

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में शनिवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटककर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पति लंदन में नौकरी करता है। मां की मौत के बाद दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के ऐतिहासिक हरेला मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाए, अखिलेश सेमवाल

पुलिस के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग व हाल बैड़ीखत्ता, दमुवाढूंगा निवासी 27 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी कृष्ण कुमार किराये के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महिला ने कीटनाशक गटक लिया। तबीयत खराब होने पर महिला को आसपास के लोगों की मदद से डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि मृतका का पति लंदन में नौकरी करता है। वह तीन साल के वीजा पर वहां है। मृतका की एक आठ साल की बेटी और पांच साल के बेटा है। तीन साल पहले हल्द्वानी आए थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page