भीमताल से खरीद सकेंगे हाथों से तैयार उत्पाद

ख़बर शेयर करें

भीमताल में देवभूमि इंपोरिया का शुभारंभ

भीमताल(नैनीताल)‌। महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पाद अब भीमताल के खुटानी स्थित देवभूमि इंपोरिया में मिल सकेंगे। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय हस्तशिल्प देवभूमि इंपोरिया का शुभारंभ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और निदेशक पुलकित जैन (कुमाऊं क्षेत्र) हस्तशिल्प के विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार ने किया। देवभूमि इंपोरिया की निदेशक हेमा चंद ने बताया कि देवभूमि इंपोरिया में महिलाओं के हाथों से तैयार ऐपड़, दन, कुमाऊंनी पिछौड़ा समेत अन्य सामग्री मिलेगी‌। उन्होंने कहा वह पिथौरागढ़, धारचूला समेत अन्य जगहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निशुल्क हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षण भी दे रही है। साथ ही महिलाओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प उत्पाद खरीद रही है। उन्होंने कहा कि सैलानी और स्थानीय लोग उनके इंपोरिया से विभिन्न सामग्री खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह वह नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर और अन्य पर्यटन स्थलों पर भी स्टाल लगाएंगी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने महिलाओं से देवभूमि इंपोरिया से जुड़ने के साथ सैलानियों से महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पाद खरीदने की अपील की है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, पुष्कर मेहरा, आशा उप्रेती, भावना पांडे, राजेश सांगुड़ी, दीपक पांडेय, कुलदीप बोहरा,दिनेश सांगुड़ी, शिप्रा जोशी, मीनाक्षी आर्या, मंजू जोशी, देवकी पांडे आदि शामिल रहे‌।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page