पत्नी गई थी मायके पति ने विषाक्त पदार्थ पीकर जान दे दी

ख़बर शेयर करें

कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ गटककर जान दे दी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने सुनी जनता की समस्या

जानकारी के मुताबिक मूल ओखलकांडा निवासी 43 वर्षीय प्रमोद सिंह रैकुनी परिवार संग फूलचौड़ में किराये के मकान में रहते थे। कुछ दिन पहले प्रमोद की पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को उसने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रमोद घर के बाहर उल्टी कर रहा था। पुलिस उन्हें लेकर एसटीएच पहुंची। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page