भवाली में 28 सितंबर तक चलेगा नंदा देवी मेला
भवाली। नगर पालिका मैदान में आयोजित नंदा देवी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वही पालिका मैदान में लगे ल मेले में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नंदा देवी मेला 28 सितंबर तक चलेगा। मेले को लेकर नगर क्षेत्र में विशेष उत्साह बना हुआ है। दुकानों और झूलों के साथ मेले में उत्पाद और खान-पान के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

