अच्छी खबर::नगारीगांव-तिरछाखेत तल्ला मार्ग का 96.59 लाख से होगा निर्माण

ख़बर शेयर करें

नगारीगांव-तिरछाखेत तल्ला मार्ग का 96.59 लाख से होगा निर्माण
भवाली। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगारीगांव में मुख्य मार्ग से नगारीगांव-तिरछाखेत तल्ला तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। राज्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित इस कार्य पर 96.59 लाख रुपये की लागत आएगी। करीब 1.525 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, राज्य मंत्री भावना महरा, ग्राम प्रधान रजनी आर्या और क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना आर्या मौजूद रहीं।
इस दौरान वक्ताओं ने सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भवाली के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अम्मू पांडे, मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल गोस्वामी, धीरेन्द्र सिंह रावत, नैनीताल विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक नीरज रावत, बिंरू मेहरा, हिमांशु रावत, नीरज गोस्वामी समेत स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page