एमबीपीजी कॉलेज बदलाव की ओर, अध्यक्ष पद पर मेहुल साह ने किया नामांकन

ख़बर शेयर करें

एमबीपीजी कॉलेज बदलाव की ओर, अध्यक्ष पद पर मेहुल साह ने किया नामांकन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मेहुल साह के नेतृत्व में नामांकन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला।
रैली के बाद मेहुल साह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर मेहुल साह के पक्ष में माहौल बनाया।
नामांकन के दौरान मेहुल साह ने कहा कि उनका उद्देश्य कॉलेज के छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और छात्रहित में बेहतर कार्य करना है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, छात्र सुविधाओं में सुधार और कॉलेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।
एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल साह के समर्थन में उमड़ी छात्रों की भीड़ से नामांकन रैली का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page