भवाली के प्रतिष्ठित ठेकेदार की मृत्यु से शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के प्रतिष्ठित ठेकेदार प्रमोद साह का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। उनका हल्द्वानी दिल्ली के अस्पतालों में लंबे समय तक उपचार किया गया। लेकिन दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अपना शरीर छोड़ दिया। वह हल्द्वानी ज्योलीकोट स्थित भूमियाधार में अपने परिवार के साथ रहते थे। हंसमुख व खुशमिजाज प्रमोद साह अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, दो भाई व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन से भूमियाधार सहित, भवाली, हल्द्वानी, नैनीताल क्षेत्र में शोक की लहर है। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगो ने शोक प्रकट किया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page