गरमपानी- जलागम समिति द्वारा ग्राम सभा तिपोला शेरा में पशुपालन से संबंधित एक जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प का आयोजन तिपोला गांव के ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें आसपास की तीन ग्राम सभाओं के लगभग 200 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
कैम्प के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को पशुओं की देखभाल, उनके उचित खानपान, बीमारियों से बचाव तथा पशुपालन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। साथ ही पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के लक्षण और उनके समय पर उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान टीम द्वारा बीमार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया तथा ग्रामीणों को पशुओं की देखरेख से संबंधित जरूरी सुझाव भी दिए गए। इसके साथ ही बीमार पशुओं के लिए दवाइयों का वितरण किया गया तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से दुधारू पशुओं के लिए विशेष किट भी वितरित की गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

