शर्मनाक:: नाबालिग से मौसा ने किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मौसी के घर आई एक 11 साल की नाबालिग के साथ उसके मौसा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो, दुष्कर्म में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी से मिलकर बताई भीमताल क्षेत्र की समस्या

वनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन ने कुछ महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी। जहां उसे रात हो गई। रात होने पर बच्ची अपने मौसी के घर पर ही रुक गई। आरोप लगाय कि इसी दौरान रात को नशे में धुत होकर मौसा घर में आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page