भवाली में नही बनी सुरक्षा दीवार अब दुर्घटना का खतरा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर की भीमताल भवाली सड़क तीन साल पहले आपदा में काली मंदिर के पास शिप्रा में समा गई थी। तीन साल बीत जाने के बाद भी सड़क नही बन पाई है।हर दिन हजारों पर्यटक यहां से आवाजाही करते हैं। आला अधिकारी यहां हर दिन जाम में फंस रहे हैं। लेकिन किसी को सुरक्षा दीवार की सुध नही है। स्थानीय सभासद किशन अधिकारी ने कहा कि सड़क के एक तरफ वाहन खड़े हो जाने से यहां हर दिन जाम लगता है। कुछ दिन पूर्व शिप्रा में बाइक घुस गई थी। स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बनी है। लगातार बारिश से और खतरा बन गया है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने सम्बंधित विभाग से सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊँ रेंज ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page