भवाली। अल्मोड़ा रोड़ स्थित कैची ग्रामसभा के निगलाट आंगनबाड़ी केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने महिलाओ के हित व समाज मे महत्व को बताया। वही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओ के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों को मतदाता जागरूकता के विषय मे बताकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान हंसा मेहरा, गीता, नीलम, कमला आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

