धारी में स्विप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें

धारी ।

सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्विप ) कार्यक्रम के तहत धारी में जागरुकता अभियान चलाया ।

विकासखंड धारी में मतदाता जागरूकता अभियान जोर शोर से चल रहा है । विकासखंड के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर स्वीप कोऑर्डिनेटर मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं, तथा उन्हें मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

स्वीप कोऑर्डिनेटर दीपा रैकवाल के अनुसार चुनाव आयोग का लक्ष्य इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में धारी विकासखंड से अधिक से अधिक मतदान करवाने का है मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ ,नुक्कड़ ,नाटक रंगोली प्रतियोगिता ,मेहंदी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, तथा प्रवासी मतदाताओं से भी व्हाट्सएप फोन तथा अनेक माध्यमों से बात की जा रही है तथा उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page