रामगढ़ में राशन कार्ड शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को विकास खंड रामगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रमीणों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान अधिकांश आवेदन विवाह के उपरांत महिलाओं के नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने तथा बच्चों के जन्म के बाद नाम जोड़ने से संबंधित रहे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त अधिकतर आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता से अपील की कि सभी राशन कार्ड धारक अपने-अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवाने को कहा। बताया कि इसके लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर 30 जनवरी तक ई-केवाईसी पूर्ण करना आवश्यक है, जिससे भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page