सूर्या जाला गांव में वन्यजीव के हमले में जान गंवाने वाली महिला के शव को ग्रामीण पोटली पर बांधकर डंडे के सहारे जंगल से बाहर लेकर आए

ख़बर शेयर करें

सूर्या जाला गांव में वन्यजीव के हमले में जान गंवाने वाली महिला के शव को ग्रामीण पोटली पर बांधकर डंडे के सहारे जंगल से बाहर लेकर आए। बचाव-राहत दल क्षत-विक्षत शव को रेस्क्यू करने के लिए स्ट्रेचर तक का इंतजाम नहीं कर सका। शव रखने के लिए पॉली बैग तक नहीं दिया गया। कपड़े की पोटली में बंधा शव हल्द्वानी स्थित मोर्चरी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में हुआ स्वास्थ शिविर

पंकज आर्या, हेमंत, संजय साह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला, सचिन साह, विपिन जंतवाल, कमल जंतवाल, नरेश, दीपक, संतोष सूर्या समेत अन्य ग्रामीणों ने मिलकर शव को एक लकड़ी के सहारे पोटली बांधकर गांव तक पहुंचाया। महिला के शरीर के कई अंग वन्यजीव ने खा लिए थे। बाघ के हमले की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को होंगे विविध कार्यक्रम, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई त्वरित मदद नहीं मिली। यहां तक कि शव लाने के लिए एक स्ट्रेचर तक की व्यवस्था नहीं की गई। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page