समाजसेवी शीलू कुमार का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, गाँव में बेटी की शादी के लिए 51 हजार की करी घोषणा

ख़बर शेयर करें

हरतप्पा पहुंचे समाजसेवी शीलू कुमार, ग्रामीणों का भव्य स्वागत—पानी के पाइप दिए, बेटी की शादी के लिए 51 हजार की सहायता का ऐलान
भवाली/ हरतप्पा/नैनीताल, 29 जनवरी। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे युवा नेता एवं समाजसेवी शीलू कुमार अपनी टीम के साथ हरतप्पा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल करते हुए ग्राम पंचायत को पानी के पाइप उपलब्ध कराए। इस सहयोग पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।
मौके पर शीलू कुमार ने जरूरतमंद परिवारों की मदद करते हुए एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना उनका संकल्प है और आगे भी वे हर संभव सहयोग करते रहेंगे।
उन्होंने बड़े पदों पर बैठे लोगों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई जनप्रतिनिधि दूरस्थ गांवों तक पहुंचने से कतराते हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याएं आज भी गंभीर बनी हुई हैं। शीलू कुमार ने ग्रामीणों से 16 फरवरी को बेतालघाट में होने वाले विधानसभा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की।
इस अवसर पर पवन रावत, मनीष, अभिषेक, फरदीन, विनय सहित अन्य साथी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page