विजलेंस टीम ने राजस्व उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा

ख़बर शेयर करें

जमीन की तस्दीक और बैनामा के काम के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने डंगोली क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से पांच हजार रुपये की रकम भी जब्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊँ रेंज ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश

विजिलेंस के मुताबिक गांव स्याली पोस्ट डंगोली निवासी डुंगर सिंह के बेटे मनोज सिंह ने शिकायत दी थी।

उसने आरोप लगाया था कि राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली भूमि संबंधी काम के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली, निवासी ग्राम सूपी कपकोट को शिकायतकर्ता से तय रकम यानी 5,000 रुपये लेते दबोचा। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी एवं कवयित्री प्रियंका जोशी ने ओजपूर्ण कविता के माध्यम से शहीदों के बलिदान और देशप्रेम की भावना को दिया स्वर
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page