कैंची धाम में शटल सेवा संचालन रोका तो करेंगे प्रदर्शन, उपाध्यक्ष संजय लोहनी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नव वर्ष को देखते हुए भवाली टैक्सी यूनियन से 115 टैक्सी वाहन शटल में संचालित किए जा रहे हैं। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके। यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि पूर्व में कैंची धाम में शटल सेवा संचालन को कैंची टैक्सी यूनियन प्रांतीय व्यापार मंडल द्वारा रोका गया था। जिससे लोग परेशान रहे। कहा कैंची टैक्सी यूनियन यह बताए वह कितनी गाड़ी संचालित कर रहा है। कहा कि प्रशासन के आदेश के बाद ही श्रद्धालुओं को उतारा जा रहा है। कहा कि सेनिटोरियम पर्किंग से 50 रुपए जाने व 50 रुपए आने का तय है। अगर अब शटल सेवा रोकी गई तो यूनियन प्रदर्शन करेगा। उन्होंने श्रद्धालुओ से नियमो का पालन कर दर्शन करने को कहा। यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद ने बाताया कि द्वियांगजनो के लिए कैंची धाम तक निशुल्क आने जाने की व्यवस्था यूनियन ने की है। कहा कि कैंची में व्यापार मंडल टैक्सी यूनियन ने शटल सेवा रोक दी गई थी। हम श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था कर आवागमन को सुद्रण बनाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन व्यवस्था को रोककर सेवा को बाधित करने का काम ना किया जाए। उन्होंने व्यवस्था में सहयोग करने के लिए नगर पॉलिका, जिला प्रशासन, आरटीओ का आभार जताया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page