अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन छः की मौत

ख़बर शेयर करें

देवप्रयाग के पास खाई में गिरा वाहन, परिवार के छह की मौत

मृतकों के नाम

● अफजाल (49) पुत्र अकबर

● शब्बो (40) पत्नी अफजाल

● अनाविया (3) पुत्री अफजाल

● अमन (16) पुत्र अफजाल

● गुफरान (34) पुत्र अकबर

● अरमान (14) पुत्र अफजाल

पौड़ी, संवाददाता। पौड़ी-देवप्रयाग स्टेट हाईवे पर कुंडाधार के पास एक बुलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालक घायल हो गया। मृतकों में एक महिला सहित तीन बच्चे शामिल हैं। प्रथमदृष्ट्या हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है। सूचना पर पौड़ी, टिहरी पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। खड़ी चढ़ाई होने से रेस्क्यू में मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में मनाई गई जयंती

पौड़ी मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर हरिद्वार से पौड़ी की ओर चला बोलेरो वाहन कुंडाधार के पास अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को 108 के माध्यम से पहले स्वास्थ्य केंद्र बागी देवप्रयाग और इसके बाद श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना देवप्रयाग के एसआई रविंद्र भंडारी ने बताया कि हादसा करीब सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास हुआ। जिस जगह से गाड़ी खाई में गिरी है वहां सड़क काफी चौड़ी और पक्की भी है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में दूषित पेयजल से बीमारी के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने दिये सख्त निर्देश

पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के ये लोग हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रहे थे। ये सभी लोग ठेकदारी और वेल्डिंग आदि मजदूरी का काम करते हैं। परिवार लक्सर (हरिद्वार) क्षेत्र के ग्राम रायपुर जीतपुर का रहने वाला है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page