बीच सड़क पलटा यात्रियों को ले जा रहा वाहन

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली की पहाड़ी के पास हल्द्वानी से नैनीपुल की ओर जा रही एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में सभी छह लोग बाल-बाल बच गए, जबकि चार लोगों को चोटें आईं। वाहन पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य करते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल गिरीश, शीला, मनोज और पुष्पा, निवासी खैरना, को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों का प्राथमिक उपचार किया। वही सीएचसी की चिकित्साप्रभारी डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि चारों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page