कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भटेलिया में साइकिल यात्रा का किया शुभारंभ, पर्यटन को बढ़ावा देने का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

भीमताल। आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकासखंड अंतर्गत भटेलिया में आयोजित साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए साइकिल यात्रा को क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, नैसर्गिक वातावरण और पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एरीज की शोध छात्रा सुश्री सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड में पर्यटन विकास, साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक पर्यटन स्थल को नई पहचान मिले और पर्यटन गतिविधियों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  देवउठनी एकादशी व श्याम बाबा के जन्मदिन पर पीरूमदारा में प्रसाद वितरण कार्यक्रम, भक्तों ने लगाए बाबा श्याम के जयकारे

मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि साइकिल यात्रा जैसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीएमजीएसवाई की तीनों डिवीजनों के अभियंताओं से मांगा स्पष्टीकरण, ओखलकांडा मल्ला रोड की होगी जांच

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड को पर्यटन और विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी, राज्य मंत्री देवेन्द्र ढेला मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र जी नितिन राणा जी सहित आदि लोग मौजूद रहे!

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page