देवउठनी एकादशी व श्याम बाबा के जन्मदिन पर पीरूमदारा में प्रसाद वितरण कार्यक्रम, भक्तों ने लगाए बाबा श्याम के जयकारे

ख़बर शेयर करें

पीरूमदारा। देवउठनी एकादशी के पावन एवं शुभ अवसर पर आज पीरूमदारा में श्री शिव मंदिर समिति एवं खाटू श्याम समिति पीरूमदारा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा खाटू श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात बाबा श्याम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मावे का विशेष केक काटकर बाबा को भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं को केक प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सालों से बंद पड़ी पेयजल लाइन खुली, घरों तक पहुंचेगा पानी

कार्यक्रम में शिव मंदिर समिति के विधिक सलाहकार एवं रामनगर टैक्स बार के महासचिव एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अवनीत अग्रवाल, विशाल तनेजा, विकास पाल, मनोज रावत, भगत सैनी एवं हिमांशु रावत सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा प्रसाद वितरण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सात करोड़ के हनी ट्रैप में नए खुलासों की तैयारी, ज्योति के पुराने संपर्क खंगाल रही पुलिस

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तजनों ने बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कट्टरता से बुरी बात कुछ नहीं, मनुष्यता ही सबसे बड़ी प्राथमिकता, प्रो. शिरीष कुमार मौर्य

इस अवसर पर दोनों मंदिर समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन को लेकर भक्तजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

जय श्री श्याम! 🙏
हर हर महादेव! 🚩

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page