उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सामान्य एवं महिला शाखा के अंतर्गत प्रवक्ता के 808 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन 31 दिसंबर से 20 जनवरी तक किए जा सकेंगे। सामान्य शाखा के तहत 15 विषयों के 725 पदों और महिला शाखा के तहत 12 विषयों में 83 पदों पर भर्ती होगी। सामान्य शाखा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, कला, वाणिज्य और कृषि विज्ञान विषयों में भर्ती की जाएगी। वहीं महिला शाखा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल और गृह विज्ञान विषय शामिल हैं। प्रभारी सचिव जयवर्धन शर्मा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

