भवाली। राष्ट्रीय सेवा संघ के मुख्य संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता स्वामी दर्शन भारती और राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी के भवाली पहुंचने पर देर शाम संगठन की स्थानीय इकाई ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
इस दौरान संगठन के विस्तार और जनसेवा से जुड़े कार्यों को लेकर पदाधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, विनय गोस्वामी, वीरेंद्र दानाई, हिमांशु कनवाल, कमलनाथ औघड़ पीर महाराज नाथ अखाड़ा, संजय लोहनी, हिमांशु उप्रेती, सुनील भट्ट, मनोज कनवाल, विवेक समेत संगठन के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

