उपप्रधानों को पंचायत घर में कार्यालय, विकास कार्यों में सहभागिता की मांग

ख़बर शेयर करें

उपप्रधानों को पंचायत घर में कार्यालय, विकास कार्यों में सहभागिता की मांग
सितारगंज। ग्राम पंचायतों में उपप्रधानों की भूमिका और सहभागिता प्रभावी बनाने की मांग को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को ज्ञापन भेजा गया। इसमें उपप्रधानों को पंचायत घर में बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने के साथ विकास कार्यों, भुगतान और प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता व सहमति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि कई ग्राम पंचायतों में उपप्रधानों को महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों में अपेक्षित रूप से शामिल नहीं किया जाता। मांग की गई कि पंचायत में होने वाले विकास कार्यों, विभिन्न मदों के भुगतान तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी उपप्रधान को दी जाए और उनकी सहमति भी सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने, परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत की कार्ययोजना और विकास संबंधी बैठकों में भी उपप्रधान की सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों और कार्यों की जानकारी नियमानुसार उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी से इन मांगों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर उपप्रधानों की भूमिका प्रभावी बनाने की मांग की गई।
इस मौके पर जिला महामंत्री शेर सिंह, सतनाम सिंह, टीकू चीमा, निर्मल सिंह, नवाजिश, कुलदीप सिंह, कृष्ण सिंह, बलबीर सिंह, मुकेश, परमजीत सिंह, विमला देवी, कंचन राणा, राजवीर कौर आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page