रातीघाट व गरमपानी में हिंदू सम्मेलन संपन्न, दिखी एकता और जागरूकता

ख़बर शेयर करें

रातीघाट व गरमपानी में हिंदू सम्मेलन संपन्न, दिखी एकता और जागरूकता
गरमपानी/रातीघाट।
दिनांक 8 फरवरी को रातीघाट एवं गरमपानी क्षेत्र में आयोजित हिंदू सम्मेलन अत्यंत सफल, अनुशासित एवं प्रेरणादायक रहा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति के मूल्यों का संरक्षण, हिंदू एकता को सुदृढ़ करना तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
सम्मेलन में दर्जा राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्या, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या, गरमपानी मंडल अध्यक्ष श्री नीरज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि श्री मदनमोहन कैड़ा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरज तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता श्री प्रकाश आर्या, श्री राहुल तिवारी, श्री शुभंकर बिष्ट, श्री शिवेंद्र कांडपाल एवं श्री कन्नू गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की महत्ता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता पर अपने विचार रखे। बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि हिंदू समाज आज संगठित, जागरूक और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रतिबद्ध है।
आयोजकों ने सम्मेलन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और समाज की एकता को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page