रामगढ़ के जंगल में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, दुर्गम रास्ते से कंधों पर उठाकर लाई पुलिस

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- रामगढ़ ब्लॉक के गौराड़ी लटवाल क्षेत्र के जंगल में नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों की नजर जंगल के नीचे नदी के पास पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत क्वारब चौकी पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

सूचना मिलते ही क्वारब पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन घटनास्थल सड़क मार्ग से काफी दूर और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के कारण पुलिस टीम को लगभग दो किलोमीटर की खड़ी और कठिन चढ़ाई तय करनी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद शव को कंधों पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
जिसमें क्वारब चौकी इंचार्ज मनोज अधिकारी ने बताया की घटना की सूचना के बाद मोके पर पुलिस टीम द्वारा शव को लाया गया है जिसमें मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page