सेवा संकल्प अभियान के तहत कटघरिया में दिव्यांगजन चिन्हीकरण एवं पंजीकरण शिविर आयोजित

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत हल्द्वानी ब्लॉक के कटघरिया स्थित एनआईएसीई फाउंडेशन कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हीकरण एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के तत्वावधान में एनआईएसीई फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुसार कृत्रिम उपकरणों के लिए पंजीकरण किया गया। इस दौरान दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा दिव्यांगजनों की पात्रता की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी लोकजात यात्रा में कुमाऊं का प्रतिनिधित्व कर लौटे कंचन लोकेश, भवाली में किया स्वागत

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्य ही सच्ची सेवा है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी लोकजात यात्रा में कुमाऊं का प्रतिनिधित्व कर लौटे भवाली के कंचन लोकेश

आयोजक ख्याली दत्त जोशी ने बताया कि आज चिन्हित किए गए सभी दिव्यांग भाई-बहनों को आगामी 21 से 28 सितंबर के बीच आवश्यक कृत्रिम उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर कन्हैया जोशी, कमला परगाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, प्लान देखकर निकले

फाउंडेशन की ओर से हर्षिता शर्मा और अंजली जोशी ने बताया कि यह एक संयुक्त मेडिकल कैंप है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की जरूरत को समझकर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page