गरमपानी- आरोही संस्था द्वारा सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में मोबाइल अल्ट्रासाउंड कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे कुल 53 लोगों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई।
कैंप के दौरान 33 गर्भवती महिलाओं तथा 20 सामान्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, को निःशुल्क एवं समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराना रहा, ताकि उन्हें जांच के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक न जाना पड़े। वही अल्ट्रासाउंड की जांच पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा सुव्यवस्थित रूप से की गई तथा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
वहीं शिविर के दौरान प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी द्वारा कैंप में आए लोगों को पानी का वितरण भी किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

